" वक्त कुछ थम सा गया हो " - Ashish George

 

लग रहा है की वातावरण कुछ बदल सा गया हो 
ज़िंदगी के पहिये कुछ जम सा गया हो 
ज़िंदगी जैसे कोई भरी गम से गई हो 
सब कुछ शांत सा हो गया हो 
जैसे वक्त कुछ थम सा गया हो ||

ज़िंदगी जैसे कुछ रुक सी गई हो 
हर भाषाएं मानो फिर मूक सी गई हो 
हमारी सफलता की गाडी जैसे कोई ठुक सी गई हो 
सब कुछ शांत सा हो गया हो 
जैसे वक्त कुछ थम सा गया हो ||

पूरी दुनिया कुछ सहम सी गई हो 
हर इंसान की सोच मानो वहम सी बन गई हो 
दुआएं उस खुदा-ऐ- रहीम से की गई हो 
सब कुछ शांत सा हो गया हो 
जैसे वक्त कुछ थम सा गया हो ||

अब हमारी ज़िंदगी है हमारे ही हाथो में 
कोरोना से लड़ना होगा हमे ही साथ में 
चलना होगा दुनिया को अब एकसाथ में 
सब कुछ अच्छा हो जाएगा 
तब तक यह वक्त भी गुजर जाएगा ||

हमे दुनिया को फिर बदलना है
हर हुक्म का पालन करना है 
दुनिया को फिर एक नई दिशा दिखाना है 
कुछ देर ही की तो अब बात है 
हमे तब तक अपने घर पर ही रहना है ||

                          

                                                                               " Stay Home !! Stay Safe !!